Tuesday, May 9, 2017

करी पत्ता

करी पत्ता

जनरल ऑफ प्लांट फूड्स फॉर न्यूट्रीशन के एक अध्ययन के अनुसार करी पत्ता ब्लड-शुगर का स्तर घटाता है। मधुमेह रोगियों के अलावा जो लोग वजन घटाना चाहते हैं, उन्हें भी करी पत्ता डाइट में शामिल करना चाहिए। कई बीमारियों में यह हीलर का भी काम करता है। यह हमारे शरीर के फैट एब्जॉर्ब सिस्टम को सुधारता है। आयुर्वेदाचार्यों के मुताबिक, खाने में करी पत्तों को डालें या खाली पेट चबाएं। यह दोनों तरह से फायदा करता है। करी पत्ते में मौजूद पोषक तत्व स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।
1- करी पत्ते में भरपूर मात्रा में आयरन और फॉलिक एसिड होता है। एनीमिया के खतरे को कम करता है। इसके अलावा लीवर के लिए भी ये बहुत अच्छा है। किसी भी कारण से आपका लीवर कमजोर हो गया है तो करी पत्ता आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें मौजूद विटामिन ए और सी लीवर को दुरुस्त करने में मदद करते हैं।
2- ब्लड-शुगर को कंट्रोल करने में मददगार है। करी पत्ते में मौजूद फाइबर इन्सुलिन को प्रभावित करके ब्लड-शुगर लेवल को कम करता है। डायबिटीज वालों को नियमित करी पत्ता चबाना चाहिए।
3- मोटापा नहीं होने देता करी पत्ता। पाचन क्रिया को भी सही रखता है। करी पत्ते में कार्मिनटिव तत्व होता है, जिससे कब्ज नहीं होती। यह एंटी बैक्टीरियल की तरह भी काम करता है। जिसकी वजह से यह पेट से जुड़ी कई समस्याओं में फायदेमंद होता है। वजन कंट्रोल में रखना है, तो रोज करी पत्ता खाएं।
4- हार्ट को सही रखता है करी पत्ता। इसे खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है। यह ब्लड में गुड कोलेस्ट्रोल की मात्रा बढ़ाकर दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाने में मददगार है।
5- स्किन इंफेक्शन से बचाव करता है। करी पत्ता एंटी ऑक्सि‍डेंट, एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल होता है। इससे त्वचा को फायदा मिलता है।
6- बालों की कोई समस्या है, तो करी पत्ता खाएं। इसे मेहंदी में मिलाकर बालों में लगाया जा सकता है। करी पत्ते में मौजूद पोषक तत्व बालों को जल्दी सफेद नहीं होने देते और झडऩा भी कम हो जाता है। डैड्रफ भी नहीं होती।

No comments:

Post a Comment