Thursday, April 6, 2017

घर पर बनाये कलौंजी तेल

घर पर बनाये कलौंजी तेल 


 कलौंजी तेल गंजेपन, लंबे, घने, काले बाल, सफ़ेद बालों का अचूक उपचार |

लड़की हो या लड़का हर किसी की चाहत होती है कि उसके बाल घने और खूबसूरत हो। कैमिकल युक्त शैम्पू के इस्तेमाल से भी बाल झड़ने लगते हैं लेकिन अगर इनकी अच्छे से देखभाल की जाए तो इनको झड़ने से रोका जा सकता है। बहुत कम लोग जानते हैं कि कलौंजी का इस्तेमाल भी बालों को लंबा और घना करने में मददगार है।

कलौंजी मिनरल्स, आयरन, सोडियम, कैल्शियम, पोटैशियम और फाइबर से भरपूर होती है। यह शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करती है।
कलौंजी के लाभ
बालों के लिए कलौंजी रामबाण है। इसके इस्तेमाल से आप बालों की बहुत सी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।
– सिर पर 20 मिनट तक नींबू के रस से मसाज करें और फिर अच्छे से धो लें। इसके बाद कलौंजी का तेल बालों पर लगाकर उसे सूखने दें। इसके नियमित इस्तेमाल से 15 दिनों में फर्क पड़ना शुरू हो जाता है।
– कलौंजी का तेल,जैतून का तेल और मेहंदी पाऊडर को मिलाकर हल्का गर्म करें।उसके बाद इसे ठंड़ा होने पर बालों पर लगाएं और धो लें। हफ्ते में एक बार इसका इस्तेमाल करें।
– कलौंजी के पाऊडर को तेल में मिलाकर सिर की अच्छे से मालिश करें। इससे गंजेपन से छुटकारा मिल जाएगा।
– 50 ग्राम कलौंजी 1 लीटर पानी में उबाल कर बाल धोने से बाल काले,लंबे और घने होते हैं।
– बालों के लिए ही नही सिर के दर्द में भी कलौजी बहुत लाभकारी है।आधा चम्मच कलौजी के तेल को दिन में दो बार पीने से लाभ होता है। सिर के दर्द में कान के पीछे इसका तेल लगा कर मसाज करने से भी आराम मिलता है।

No comments:

Post a Comment